BREAKING

जौनपुर: घटतौली को लेकर प्रधान व कोटेदार में तकरार | #NayaSaveraNetwork

  • एसडीएम को पत्रक देकर करी जांच की मांग 

@ नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के मजडीहा गांव निवासियों ने स्थानीय कोटेदार पर राशन में घटतौली करने और वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया। उप जिलाधिकारी को भेजे गए शिकायत पत्र में प्रधान मो. साजिद ने बताया कि गांव वालों की तरफ से लगातार कोटेदार द्वारा घटतौली की शिकायत मिल रही थी। तीन दिन पहले वो कुछ ग्रामीणों के साथ शिकायत करने गए तो कोटेदार ने कहा कि वो ऐसे ही कम राशन देता रहेगा, जो करना हो कर लो। प्रधान ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक से भी इसकी शिकायत की गई है। शिकायत पर 38 कार्डधारकों ने हस्ताक्षर भी किया है। प्रधान के मुताबिक कोटेदार पिछले 30-35 साल से राशन वितरक है।

 इससे पहले 2019 में भी गांव वालों ने घटतौली की शिकायत समाधान दिवस में की थी। तहसीलदार की जांच के बाद एसडीएम ने शिकायत पर कोटा निलम्बित किया था। बाद में जिलाधिकारी के पास हलफनामा के साथ शिकायत की गई तो कोटा निरस्त कर दिया गया। डीएम के कहने पर पूर्ति निरीक्षक शाहगंज ने कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा भी दर्ज कराया। करीब छह महीने पहले कमिश्नरी न्यायालय ने कोटे को बहाल किया है। आरोप है कि कोटेदार ग्रामीणों से कोटा बहाली में चार लाख रु पए लगने की बात कह रहा है और धमकी दे रहा है कि घटतौली करके ही उस पैसे को वसूल करेगा। विरोध करने वालों का राशन कटवाने की धमकी भी देता है।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


नया सबेरा का चैनल JOIN करें