नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। बोरीवली (पूर्व) स्थित मानव सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट एनजीओ द्वारा आयोजित सत्कार समारोह मुख्य कार्यालय काजुपाडा में आयोजित किया गया।जिसमें वर्ष 2023 के उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया जिसमें उत्कृष्ट अनुशासन के लिए काकली मित्रा, उत्कृष्ट सहयोग के लिए सुनीता वी सिंह, उत्कृष्ट सहयोग एवं समर्थन के लिए श्रवण पी डाबी, उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए मानव सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट एनजीओ टीम को एवं आए हुए गणमान्यजन को सम्मान पत्र डाॅ. संतोष शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संचालक तथा मनोज आर. पाण्डेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारिणी समिति के द्वारा प्रदान किया गया।
उक्त संस्थान गरीब, असहाय व्यक्तियों के लिए नि:शुल्क उपचार हेतु संचालित है जहां प्रतिदिन सभी लोगों की सहायता की जाती है कोई भी रोगी दुखी मन से वापस नहीं जाता।संस्थान में कार्य कर रहे व्यक्तियों के उत्कृष्ट कार्य के लिए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. संतोष शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संचालक, मनोज आर पाण्डेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारिणी समिति, काकली मित्रा राष्ट्रीय अध्यक्षा सलाहकार समित, सुनीता वी सिंह राष्ट्रीय सेक्रेटरी सलाहकार समिति, स्वाति डी सिंह सेक्रेटरी कार्यकारिणी समिति, वनश्री पटेल सेक्रेटरी मुंबई प्रदेश महिला समिति, सुषमा आर पाण्डेय अध्यक्ष मीरा भायंदर विधानसभा, रंजीत झा राष्ट्रीय एडवाइजर मेडिकल पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक सेंटर, सुमन एस, शर्मा सदस्य राष्ट्रीय कोर कमेटी, त्रिलोकी यादव (भुत पूर्व अध्यापक) महाराष्ट्र सरकार, रामजनम शर्मा समाज सेवक एवं प्रेमकुमार शर्मा समाज सेवक ने सभी को शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
![]() |
Advt. |
![]() |
Ad |
0 टिप्पणियाँ