सपा की पूर्व सांसद रुबाब सईदा का निधन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बहराइच। बहराइच से समाजवादी पार्टी (सपा) की पूर्व सांसद रुबाब सईदा का मंगलवार सुबह अलीगढ़ के एक अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 74 वर्ष की थीं। सईदा के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वह बीते कुछ दिन से अस्वस्थ थीं और अलीगढ़ में अपनी पुत्री डॉक्टर अलवीरा शाह के पास रह रही थीं। दो दिन पूर्व उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ के वकार अहमद शाह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में अंतिम सांस ली।