जौनपुर: ट्राई साइकिल पाकर खिल उठे दिव्यांगों के चेहरे | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज। शाहगंज महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को रामलीला मैदान में 25 मोटर ट्राई साइकिल व 310 ट्राई साइकिल का वितरण दिव्यांगजनों के बीच विधायक रमेश सिंह द्वारा किया गया। आयोजन में पहुंचे 25 दिव्यांगों को विधायक निधि से मोटर ट्राई साइकिल व 310 दिव्यांगों को जिला दिव्यांगजन विभाग द्वारा दिया गया। ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। वितरण समारोह में दिव्यांग अधिकारी दिव्या शुक्ला व परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे। शाहगंज महोत्सव में लेजर लाइट शो, लोक नृत्य व झांकियां की हुई शानदार प्रस्तुति की गई।
भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव ने शनिवार की रात स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित साहब महोत्सव में गोरी फुल्झड़ी बाडू पापा के परी बाडू गाया तो मैदान में जुटी भीड़ झूमने लगी। लोग अपने बीच मशहूर कलाकार को पाकर खुश थे। और उमंग से उनकी प्रस्तुति पर थिरकनें लग रहे थे। शनिवार की रात रामलीला मैदान में दिन ढलने के साथ पटाखे की गूंज व लेजर लाइट शो के साथ शाहगंज महोत्सव का आगाज हुआ जो देर रात तक चला। इसी बीच निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पहुंचे और दीप प्रज्वलित किया उसके बाद कार्यक्रम की शुरु आत हुई। कार्यक्रम के आगे बढ़ते ही झांकी सामूहिक लोक आदि प्रस्तुति होने लगी।
क्षेत्रीय व स्थानिक कलाकारों ने भी गायन व नृत्य में अपनी प्रतिभा लोगों के सम्मुख रखी। कलाकारों का उत्साहवर्धन उपस्थित जन समूह खूब कर रहा था। महोत्सव में भोजपुरी के मशहूर कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देने पहुंचे भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव ने अपनी आवाज की छटा बिखेरी। गायक विराट द्विवेदी के गीतों पर लोग झूमते दिखाई पड़े। प्रियांशी जायसवाल, कुसुम लता, राहुल पाठक, आलोक कुमार आदि ने भी अपनी प्रस्तुति दी। संचालन चित्राक्षी खोखर ने किया।