सपा, बसपा, कांग्रेस, आप में भगदड़! 296 लोग हुए BJP में शामिल | #NayaSaveraNetwork
- बोले मंत्री गिरीश यादव - भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भाजपा सदर विधानसभा द्वारा आयोजित विधानसभा मिलन समारोह के कार्यक्रम में विभिन्न दलों से आए लगभग 296 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। समारोह नगर के तिलकधारी महिला महाविद्यालय में आयोजित हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि पार्टी के कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। पार्टी ने जो वादा किया था उसको पूरा भी किया। अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्या द्वारा सभी नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा/अंगवस्त्र,टोपी व माल्यार्पण करके स्वागत किया।
जिन लोगों को भाजपा सदस्यता दिलाई उसमें प्रमुख रूप से कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्द्रसेन श्रीवास्तव, सपा के वरिष्ठ नेता 4 बार जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव, बसपा की वरिष्ठ नेता माया गुप्ता, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसेवक यादव, बसपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंद्रसेन मौर्य, निर्दल सभासद पोसकी साहू, आनंद निषाद बच्चा, राजेंद्र मौर्य, पुष्पा मनोज पटेल, सीमा चौहान, नीलमणि श्रीवास्तव, मनोज सोनकर, आलोक वर्मा व आप पार्टी के मनोज तिवारी के साथ-साथ कुल 296 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर पार्टी में शामिल किया गया।
संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में डॉ. राम सूरत मौर्य, आशीष गुप्ता, अजय सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, नंदलाल यादव, कृष्ण कुमार जायसवाल, बसंत प्रजापति, संतोष मौर्य, मनीष सोनकर, राजेश गुप्ता, राजेश कन्नौजिया, इमरान खान, अभिषेक श्रीवास्तव, विकास पांडा, शिवकुमार मौर्य, डॉ. कमलेश निषाद व सुनील यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |



