जौनपुर: लोकतंत्र की रक्षा के लिए करना होगा संघर्ष: अरुण विद्यार्थी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
काँग्रेस द्वारा संवाद कार्यशाला का किया गया आयोजन
मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। केन्द्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकारो द्वारा संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे लगातार हमलो के कारण देश का लोकतन्त्र खतरे में पड़ गया है, लोकतन्त्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर निरंकुश सरकार से जमीनी स्तर तक लड़ाई लड़ना होग । उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अरु ण विद्यार्थी सरोज ने गरियांव न्याय पंचायत अनतर्गत सरायखेम में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकारे पूरी तरह से निरंकुश हो गई है और सत्ता का पूरा दुरपयोग किया जा रहा है । मुंगराबादशाहपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. प्रमोद के सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार में महिलाए सुरक्षित नहीं है, बेरोजगारी चरम पर पहुंच गया है। जयप्रकाश तिवारी, अरु णा अनिल त्रिपाठी सहित अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। अध्यक्षता बालकृष्ण शुक्ल व संचालन सुशील पाण्डेय ने किया। आयोजक राजकुमारी मिश्रा ने आभार प्रकट किया। इस मौक़े पर भरत पटेल, घनश्याम गौतम, राहुल द्विवेदी, राहुल तिवारी, सीता देवी, संतरा देवी, मोनू देवी, शान्ति देवी, नीलू देवी जाहिदा सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |