जौनपुर: गोमती नदी के बेलाव घाट के पास महिला का मिला शव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के गोमती नदी में सखोई गांव के पास सोमवार की दोपहर को एक 25 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। सखोई गांव के किसी व्यक्ति ने शव देखने के बाद पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थानाप्रभारी सुरेंद्रनाथ सिंह मौके पर पहुंच गए। कुछ देर तक शव की शिनाख्त नही हो पायी। उसके बाद बीबीपुर ग्राम प्रधान वीरेंद्र चौहान द्वारा फ़ोटो के आधार पर शव का शिनाख्त किया गया। मंजू देवी पत्नी बृजेश कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी बीबीपुर सोमवार की सुबह अपने घर से किसी काम के बहाने से निकली थी। ठंडी पड़ने के नाते परिवार के लोग सोए रहे सुबह उठ कर खोजना शुरू किए लेकिन एक बजे के बाद सूचना मिली कि उसकी लाश बेलाव पुल के पास मिली है। परिवार के लोगों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। महिला का मायका दानगंज के पास हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाप्रभारी सुरेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके वालों को सूचना दे दी गई है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |