जौनपुर: रसोई गैस का वेल्डिंग कार्य में उपयोग गलत:पदमाकर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
रेलवे स्टेशन के निर्माण में घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा उपयोग
मीरगंज जौनपुर। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खुलेआम कांट्रेक्टर द्वारा वेल्डिंग में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाना इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। किंतु जिम्मेदार अनजान बन मामले की अनदेखी कर रहे हैं। जन कल्याण सेवा संघ के संस्थापक रोहित ब्रााह्मण ने इस संबंध में अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की हैं। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर करीब 90 करोड़ की लागत से प्लेटफार्म बनाने के साथ स्टेशन पर विकास कार्य का काम चल रहा हैं। जिसमे घरेलू गैस के उपयोग पर अभी तक ना ही स्टेशन प्रबंधक की नजर पड़ी और ना ही जिम्मेदार आरपीएफ व जीआरपी की नजर पड़ी। जिसे देख लोगो मे चर्चा का विषय जरूर बना रहता है। यदि कोई अनहोनी हो जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। एक ओर रसोई गैस की किल्लत होती है तो दूसरी और गैस का दुरु पयोग किया जाना लोगों की समझ से बाहर बना हुआ है। पूर्ति निरीक्षक मछलीशहर पद्माकर तिवारी ने बताया कि वेल्डिंग में घरेलू गैस का उपयोग करना गलत हैं। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |



