जौनपुर: विधवा महिलाओं को बांटा गया कंबल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के ताखा पश्चिम चिरैया मोड़ निवासी समाजसेवी सुरेंद्र गुप्ता ने गरीब असहाय व विधवा महिलाओं को कम्बल वितरित किया। समाजसेवी ने अपने निवास पर जरूरतमंद असहाय गरीब विधवा महिलाओं को इस कड़ाके की ठण्ड में ठिठुरते हुए लोगों को 60 कंबल वितरित किया। महिलाएं कम्बल पाकर ह्यदय से निकलने वाले आशीर्वाद उनके चेहरे के माध्यम से दिखा। समाजसेवी ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी मैं छठवीं बार गरीब असहाय व विधवा महिलाओं को कंबल वितरण कर रहा हूं। आगे भी करता रहूंगा, महिलाओं की मदद के लिए अगर सभी समाजसेवी आगे आएं तो किसी को ठंड से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर तिलकधारी गुप्ता, रामअजोर गुप्ता, विनोद गुप्ता, अमित सिंह, मिथिलेश सिंह, रामधनी गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
विज्ञापन |