जौनपुर: विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य खुशहाली लाना:मनीष | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य खुशहाली लाना:मनीष  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कार्यक्रम को किया संबोधित

जौनपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन सोमवार केा करंजाकला ब्लॉक के परसनी ग्राम पहुंची जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला उपस्थित रहे। एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला मंत्री रविन्द्र सिंह राजू दादा एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन भी मौजूद रहे। इस मौके पर श्री शुक्ला ने  कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की योजनाओं और उनके सफल क्रियान्वयन से विपक्ष विचलित है। गरीबों के हक पर डकैती डालने वालों को आज जाति दिखाई पड़ती है। वह लोग समाज का विभाजन करने का कार्य कर रहे हैं। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहकर समाज को एकजुट करते हुए राष्ट्रीय सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश में गरीबों के लिए सिर्फ  योजनाएं ही नहीं बन रही हैं बल्कि उनका क्रियान्वयन भी हो रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के गांव, गरीब और नौजवान तक पहुंच रहा है। अगर जिले की बात करें तो यहां सरकार की विभिन्न योजनाओं के बड़ी संख्या में लाभार्थी हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत प्रदेश में 642 मोदी गारंटी वैन चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के 57709 ग्राम पंचायतों में से अब तक 36983 ग्राम पंचायतों में मोदी गारंटी वैन पहुंच चुकी है। साथ ही 762 नगर निकायों में 1027 कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं। अबतक प्रदेश के अंदर लगभग पौने तीन करोड़ लोगों से यह यात्रा जुड़ चुकी है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह मण्डल अध्यक्ष राजकेशर पाल धर्मेन्द्र मिश्रा पूर्व जिला मंत्री अंशुमान सिंह पूर्व मण्डल अध्यक्ष संजीव शर्मा इन्द्र्सेन सिंह प्रशान्त रंजन सिंह मनीष गुप्ता सत्येन्द्र शुक्ला राधे श्याम गुप्ता एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

*उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad



*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें