जौनपुर: एक से बढ़कर एक रचनाओं ने श्रोताओं को खूब हंसाया | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कवि सम्मेलन में लोकप्रिय कवियों ने प्रस्तुत की रचनाएं
जौनपुर। नगर के एक मैरेज हॉल में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। काव्य की धारा में श्रोता डूबते-उतराते रहे। हास्य व्यंग्य के कवियों ने जहां श्रोताओं को हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर दिया वहीं श्रृंगार रस की कवियत्रि ने युवाओं का मन मोह लिया। कवि सम्मेलन में व्यंगकार मशहूर हास्य कवि डा सर्वेस अस्थाना, लोक प्रिय हास्य कवि राधेश्याम भारती, वीररस कवि अभय सिंह निर्भीक, श्रृंगार रस कवियत्री रंजना शेखर व हास्य कवि मुकुल महान आदि ने एक से बढ़कर एक रचनाओं से श्रोताओं को खूब हंसाया। इस अवसर पर सांसद श्याम सिंह यादव ने कवि सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी प्रेम व सौहार्द बढ़ता है। संचालन हर्षित गुप्ता ने किया। इस अवसर पर खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीशचन्द्र यादव, पूर्व अध्यक्ष नपपा दिनेश टंडन, ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि शिवा सिंह, के प्रतिनिधि बह्यमेश शुक्ला, अनिल गुप्ता, मो. मुस्तफा, सीओ सदर एसपी उपाध्याय, यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला, इस्पेक्टर विवेक तिवारी, डॉ सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, डॉ संदीप पाण्डेय, डॉ मनोज वत्स, श्रीधर अग्निहोत्री, हेमेन्द्र तोमर, राजेश कुमार यादव, अतुल शुक्ला, मनोज भट्ट, अनिल अस्थाना, अमित गुप्ता, अरविन्द शुक्ला, डॉ.आलोक यादव, डॉ.मनीष शकुंतला शुक्ला, शशांक सिंह रानू, प्रीति गुप्ता, अनिल गुप्ता उर्वरशी सिंह, नेपाली यादव, संजीव यादव सहित विभिन्न संस्थाओ के पदाधिकारी एवं श्रोता मौजूद रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |