जौनपुर: खिलाड़ियों ने पदक जीत कर जनपद का नाम किया रौशन | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: खिलाड़ियों ने पदक जीत कर जनपद का नाम किया रौशन   | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

ताइक्वांडो चैम्पियनिशप प्रतियोगिता में मिले पदक

केराकत जौनपुर। चतुर्थ भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी राज्य ताइक्वांडो चैम्पियनिशप प्रतियोगिता में जिले के कई खिलाडि़यों ने पदक जीत कर जनपद का नाम रौशन किया। गौरतलब हो कि ताइक्वांडो एसोसिएशन की टीम ने भाग लिया। बाबू सिंह स्टेडियम लखनऊ में सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाडि़यों में श्रेयांश मौर्य (अंडर-25 किग्रा सब जूनियर बालक) रजत पदक, श्रेयांश राय (50 किग्रा से ऊपर सब जूनियर बालक) रजत पदक, प्रिंस प्रजापति (सब जूनियर अंडर 23 किग्रा) कांस्य पदक,  सौम्या चौधरी (कैडेट अंडर 59 किग्रा) कांस्य पदक, प्रियांशी यादव (जूनियर र्ग, अंडर 49 किग्रा) कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाडि़यों को पदक दिलाने में ताइक्वांडो टीम के कोच संजीव साहू, डॉ.मनोज कुमार, संजय पाल और प्रदीप प्रजापति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और ताइक्वांडो खिलाडि़यों के खेल की सराहना भी की। खिलाडि़यों के जीत पर जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अरविन्द सिंह ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदशर््ान किया और उन्हें उम्मीद है कि अगली राज्य प्रतियोगिता में उनकी टीम का प्रदशर््ान उत्कृष्ट प्रदर्शन होगा।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ