BREAKING

जौनपुर: पात्रता की जांच कर लाभ दिलाने का करें कार्य:अनुज झा | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: पात्रता की जांच कर लाभ दिलाने का करें कार्य:अनुज झा  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

डीएम की अध्यक्षता में जन चौपाल का हुआ आयोजन

जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में विकासखंड सिकरारा के ग्राम पंचायत गोनापर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग, खाद्य रसद विभाग सहित विभिन्न विभागों के द्वारा अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान विभागों के द्वारा कैंप लगाकर लोगों के आवेदन भी लिए गए। जन चौपाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के 12 प्रार्थना पत्र, वृद्धावस्था पेंशन योजना के 11, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के 2-2 और स्वच्छ शौचालय निर्माण के 6, आयुष्मान कार्ड के 19 नए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। डीएम ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र को हस्तांतरित करते हुए निर्देशित किया कि पात्रता की जांच करते हुए पात्रों को लाभ देने का कार्य करें। जन चौपाल मे शौचालय निर्माण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि गांव की आबादी के सापेक्ष कम शौचालय का निर्माण हुआ है, जिसपर जिलाधिकारी के द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए एडीओ पंचायत एवं सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी के द्वारा खंड विकास अधिकारी सिकरारा को निर्देशित किया गया कि शौचालय निर्माण के लिए सभी पात्रों का आवेदन लेते हुए आज शाम तक अवगत कराए। गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही टंकी का कार्य 10 प्रतिशत और पाइपलाइन का कार्य 40 प्रतिशत पूर्ण होना बताया गया, जिसपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया गया कि तेजी से कार्य कराते हुए समय से कार्य को पूर्ण कराये। जिलाधिकारी के द्वारा बीएलओ से मृतक सत्यापन, मतदाता शिफ्टिंग के कार्यों के संबंध में जानकारी ली गई। जन चौपाल में डिप्टी आरएमओ नृपुंजय पाठक ने बताया कि धान बेचने के लिए किसान भाई सीएचसी पर रजिस्ट्रेशन 29 फरवरी से पहले कर ले और धान बेचने के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें अवगत कराये। डीएम व सीडीओ द्वारा सोनी प्रजापति, अनीता, कविता की गोदभराई एवं आशुतोष, सवी का अन्नप्राशन कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा बबीता प्रजापति, शिव देवी, माधुरी सिंह, उर्मिला, आशा, नसीम जहां को उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हे का वितरण किया गया। उन्होंने 4 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड और 10 प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को चाबी वितरण की। बीसी सखी क्षमता साहू को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र दिया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वी.के. यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें