नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तरियारी में सुबह एक पोखरे के पास एक पेड़ से साड़ी के फंदे से लटकता एक युवती का शव देख ग्रामीणों में खलबली मच गयी। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ गौरव कुमार शर्मा व थाना प्रभारी निरीक्षक राम जन्म यादव मौके पर पहुंच गए। जिसकी शिनाख्त बगही ग्राम निवासिनी सोनम सरोज पुत्री झन्ना सरोज 19 वर्षीया के रूप में हुई। मृतका का शरीर पानी से भीगा हुआ था। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर जमीन पर मृतका का मोबाइल ,चप्पल, दुपट्टा,स्वेटर व साढ़े तीन सौ रु पये पड़ा मिला। ग्राम बगहीं निवासिनी मृतका सोनम सरोज 19 वर्षीया पुत्री झन्ना सरोज की शादी तय थी। मृतका के पिता का कहना है कि मेरी पुत्री ने जिस लड़के से शादी तय थी, उस लड़के को वीडीओ कालिंग पर शराब पीते देख लिया था। जिसके चलते वह मानसिक तनाव से ग्रसित हो चली थी और उसने शादी करने से इन्कार कर दिया था। इस संबंध में पूछे जाने पर सीओ गौरव कुमार शर्मा ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्मा हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जायेगी।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|