जौनपुर: चौपाल में अधिकारियों ने सुनी फरियाद | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
गौराबादशाहपुर जौनपुर। धर्मापुर ब्लॉक के खटोलिया और सरैया ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम की समस्याओं और उसके निराकरण को लेकर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की शिकायतों का निस्तारण किया गया। सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गयी। अध्यक्षता ज्वाइंट बीडीओ सुभाषचंद्र ने की। इस मौके पर प्रभारी एडीओ पंचायत राजेश यादव, एडीओ आईएसबी रामराज प्रसाद, एडीओ एजी राम आजाद, एडीओ एसटी विवेक कुमार, प्रधान शोभावती देवी, कैलाशनाथ, सचिव अरविंद यादव, माता प्रसाद यादव, खरपत्तू यादव आदि उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |
AD |
![]() |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent