वाराणसी: गुरु नानकदेव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। गुरु नानकदेव के 554वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार शाम चार बजे रामनगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा सिंहसभा की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में सबसे आगे घोड़ों पर सवार पंच प्यारे और उनके पीछे शबद कीर्तन करते महिला-पुरुष चल रहे थे।
फूलमालाओं से सुसज्जित मिनी ट्रक पर गुरुग्रंथ साहिब विराजमान थे। महिलाएं सड़क की सफाई करते चल रहीं थीं। शोभायात्रा साहित्य नाका, पीएसी तिराहा और दुर्ग के समीप भ्रमण के बाद वापस गुरुद्वारा पहुंची। इस दौरान लोगों ने उनका चाय-नाश्ते से स्वागत हुआ।
गुरुद्वारा में आरती और प्रसाद वितरण के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके पूर्व अखंड पाठ समापन के बाद दोपहर 12 बजे से दिल्ली व अमृतसर के रागी जत्थे ने शबद कीर्तन किया। फिर अटूट लंगर हुआ। विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित सभी वर्गों के हजारों लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह लड्डू सहित विभिन्न दलों के लोगों ने भागीदारी की।
![]() |
Advt. |