जौनपुर: विकसित भारत संकल्प यात्रा में सांसद ने दिया पात्रों को प्रमाण पत्र | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक के गोंडा खास में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा की एलईडी वैन पहुंची। एलईडी वैन के माध्यम से लोगो को उनको उनके अधिकार व सरकार के द्वारा संचालित विकास कार्यो बताया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता के जीवन स्तर को सुधारने सवारने के लिए कई जनहितकारी योजनाओं को चलाया है। आज कोई भी व्यक्ति भूखा बेघर नही है। इस मौके पर श्री सरोज,भाजपा के मंडल अध्यक्ष रमेश चन्द्र जायसवाल ने पात्रों को आयुष्मान कार्ड,किसान सम्मान निधि सहित अन्य कार्ड को वितरित किया। उन्होंने समूह के महिलाओं से उनके कार्यो के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान जनता ने एलईडी वैन से प्रधानमंत्री के उदबोधन को सुना। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती कृष्णमुरारी तथा संचालन रामकृष पाल ने किया। कार्यक्रम में समूह द्वारा विभिन्न स्टाल लगाए गए थे। सांसद श्री सरोज ने कार्यक्रम के अंत मे अन्नप्रासन, महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी किया। इस मौके पर रमेश चन्द्र जायसवाल,सर्वेश सिंह,एडीओ आशीष त्रिपाठी, रत्नेश सिंह,रौनक बरनवाल,शीतला गिरी आदि मौजूद रहे।