जौनपुर: आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को बांटे गये ऊनी वस्त्र | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में साई मन्दिर, ट्रस्ट के सौजन्य से प्रबन्धक सत्य प्रकाश सिंह व प्रधानाचार्य डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने ठंड को देखते ही आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को ठंड से बचाव के लिए लगभग 180 छात्राओं को स्वेटर एवं जूता मोजा का वितरण किया गया। ठंड से बचाव का वस्त्र प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। विद्यालय में उपस्थित छात्राओं एवं अध्यापकों को संबोधित करते हैं डॉ. डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि बेहद ठंड में सभी का फर्ज बनता है कि जिनके पास स्वेटर और जूता मोजा नहीं है उनकी मदद हम अपने स्तर से करें। इससे अच्छा कोई पुण्य का कार्य नहीं हो सकता है। प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने साईं ट्रस्ट से प्राप्त धन का वितरण आर्थिक रूप कमजोर वर्ग के छात्राओं के लिए ही करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने आश्वसत किया कि किसी को ठंड से बीमार नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



