जौनपुर: प्रधान संघ की बैठक में एडीओ पंचायत के खिलाफ हंगामा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र के ब्लॉक सभागार में प्रधान संघ द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जहां पर ग्राम प्रधानों ने ऐडिओ पंचायत सुजानगंज के कार्यशैली तथा उनके द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते हुए मांग किया कि अगर जल्द सुधारा नहीं हुआ तो ऑफिस पर तालाबंदी करने के लिए हम लोग मजबूर होंगे। जानकारी के अनुसार एडीओ कार्यालय सुजानगंज मंे ब्याप्त आर्थिक भ्रष्टाचार के संदर्भ मे खासकर के व्यक्तिगत शौचालय के पात्र लाभार्थीयों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद अकारण बिना जाँच के बर्तमान एडीओ पंचायत डिलीशन करवा देते है और फिर नाजायज पैसे की डिमांड करते है इस तरह पूरे विकास खंड के ग्राम प्रधान ऑनलाइन करवाते करवाते थक गए हैं। प्रधान संघ अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने उक्त बातों की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक मंे विशेष चर्चा एडीओ पंचायत सुजानगंज के ही विषय मंे हुयी और सर्वसमती से निर्णय लिया गया कि यदि 15 दिन के अंदर राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के अंतर्गत ब्यक्तिगत शौचालय का जो ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन हुआ है उन पात्र लाभार्थीयों को धनराशि नहीं मिली तो मजबूरन एडीओ पंचायत सुजानगंज के सारे कार्यों का बहिष्कार करते हुए सभी प्रधान इनके कार्यालय मे तालाबन्दी करने के लिए बाध्य होंगे।

%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20A%20to%20Z%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%8F%E0%A4%A1%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)