जौनपुर: बच्चों की प्रतिभा को निखारने की जरूरत:मनोरमा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कमला नेहरू इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का नगर पालिका अध्यक्ष ने फीता काटकर किया उद्घाटन
जौनपुर। कमला नेहरू इंटर कॉलेज अकबरपुर आदम में तीन दिवसीय खेलकूद का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता प्राइमरी स्तर ,जूनियर स्तर एवं सीनियर स्तर पर आयोजित की गई। जिसमें बालक एवं बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्राइमरी स्तर पर मेंढक दौड़, 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़ ,जूनियर स्तर पर कुर्सी दौड़, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ , खो खो आदि प्रतियोगिताएं कराई गई। सीनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, खो खो, गोला फेक आदि प्रतियोगिताएं कराई गई। वहीं बुधवार को बच्चों द्वारा बाल मेला का आयोजन किया गया।
जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती मनोरमा मौर्या अध्यक्ष ,नगर पालिका परिषद द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ रामसूरत मौर्या रहे। मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथि और प्रबंधक डॉक्टर श्रद्धा सिंह तथा विद्यालय के अध्यापकों द्वारा मेला का अवलोकन किया गया। बाल मेला की शुरु आत सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण करके किया गया।
इसके बाद स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉक्टर रामसूरत मौर्या ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं, इन्हें केवल निखारने की जरूरत है। मुख्य अतिथि ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बच्चे अच्छी पढ़ाई करें तभी देश का विकास होगा। कार्यक्रम में स्वागत भाषण जयप्रकाश यादव एवं सभी का आभार प्रबंधक डॉक्टर श्रद्धा सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन अजीत सिंह ने किया। बाल मेला के आयोजन में सभी बच्चों एवं अध्यापकों का सहयोग सराहनीय रहा।