बरेली: गंगोत्री जल कलश के साथ बरेली से काठमांडू को रवाना हुए रावल शिव | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पहली बार गंगोत्री धाम की आरती का बरेली में भक्तो ने दर्शन लाभ पाया                                                 

निर्भय सक्सेना

बरेली। गंगोत्री धाम की सायंकालीन आरती के बरेली के धर्म के प्रति आस्था रखने वालों ने शनिवार को साक्षात पहली बार दर्शन लाभ प्राप्त किए । गंगोत्री धाम के रावल  शिव प्रकाश महाराज गंगोत्री मैया के जल कलश के साथ शनिवार सायं को पांचवी बार बरेली आए। गांधीनगर में सुशील मित्तल के आवास पर प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, अनिल कुमार एडवोकेट, अशोका फोम के एम डी अशोक गोयल, बी  जे पी नेता गुलशन आनंद, व्यापारी नेता पवन अरोरा, डॉ राम बाबू अग्रवाल, निर्भय सक्सेना आदि भक्तजनों ने जल कलश का भव्य स्वागत किया। बाद में गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश ने विधि विधान से गंगोत्री की आरती की। जो भक्त गंगोत्री नहीं जा पाए उन्होंने बरेली में ही गंगोत्री धाम की आरती देखने का सौभाग्य  प्राप्त किया। 

कार्तिक माह में इस वर्ष भी गंगोत्री धाम के कपाट दीपावली पर दर्शन हेतु बंद होने के बाद गंगोत्री धाम के रावल  शिव प्रकाश महाराज गंगोत्री मैया कलश रथ के साथ शनिवार की सायं बरेली आए थे। गांधीनगर में सुशील मित्तल जी रथ को श्रद्धा  पूर्वक अपने निवास पर लेकर आए और उसकी पूजा कराई। उनके निवास पर पांचवी बार शनिवार 18 नवंबर कार्तिक पंचमी को सायं  गंगा जल कलश पहुंचा ।

जहां आरती के बाद गंगा मईया के दिव्य जल कलश को भक्तजनों ने प्रणाम किया और आरती का दर्शन लाभ पाया। रविवार को  रावल शिव प्रकाश जी बरेली से  लखनऊ को निकले। जहां से वह  गोरखपुर होकर नेपाल के काठमांडू में 22 नवम्बर को पहुंच जायेंगे और वह वहां 5 दिवसीय कथा  करेंगे। इसके बाद भगवान पशुपतिनाथ पर 27 नवंबर 2023 को गंगोत्री जल से भगवान पशुपतिनाथ का  जलाभिषेक करेंगे।  बरेली में इस अवसर पार्षद आर्येंद्र कुक्की, कमल चतुर्वेदी, डॉ विनोद पगरानी, डॉ रामबाबू अग्रवाल, निर्भय सक्सेना, प्रकाश सक्सेना, रजनीश सक्सेना, सुदेश अग्रवाल, हर्षित गोयल, रोहित राकेश सहित कई माननीय लोग उपस्थित रहे।

*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं डाला छठ की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



*खुल गया! पहला डिजिटल लाईब्रेरी जौनपुर में | गजाधर सिंह डिजिटल लाइब्रेरी | डायरेक्टर - रजनी सिंह | मैनेजर - प्रशान्त सिंह | Ph.: 05452-350704, Mob: 9450678317, 9125184758 | ईशापुर (कुर्चनपुर) शंकर जी मंदिर के पास, जौनपुर | हमारी सुविधाएं  - # वातानुकूलित लाइब्रेरी. # शांतिपूर्ण वातावरण. # हाईस्पीड वाईफाई डबल नेटवर्क. # सी.सी.टी.वी. कैमरा HD. # लॉकर सुविधा # न्यूज पेपर. # साप्ताहिक एवं मासिक करेन्ट अफेयर्स. # मिनरल वाटर. # कैन्टिन की सुविधा. # सेफ पार्किंग | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ