भूकंप से कांपी महाराष्ट्र की धरती, 3 राज्यो तक पहुंचे झटके | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई/नागपुर। सोमवार 20 नवंबर को महाराष्ट्र के हिंगोली में तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप आज तड़के सुबह 5 बजकर 9 मिनट पर आया। जिस समय धरती कांपी, उस समय कई लोग अपने घरों में सो रहे थे। वहीं जो जाग गए थे उन्होंने अपनों को जगाया और जैसे तैसे घर के बाहर भागे। भूकंप के झटकों के कुछ देर बाद फिर से दूसरी बार झटके लगे, जिसके बाद लोग बुरी तरह से सहम गए। 

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की मानें तो भूकंप का केंद्र महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में था। ये भूकंप सुबह 5 बजकर 9 मिनट पर आया और इसका केंद्र धरती की सतह के 5 किलो मीटर नीचे रहा। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई है। हालांकि इस भूकंप से किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है।  जानकारी दें की महाराष्ट्र में आये इस भूकंप का केंद्र रहा हिंगोली जिला पूर्वी महाराष्ट्र में स्थित है। इस भूकंप का केंद्र तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से 255 किलोमीटर और नागपुर से 265 किलोमीटर दूर भी बताया जा रहा है। महाराष्ट्र के अलावा तेलंगाना और कर्नाटक  तक झटके महसूस हुए हैं।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं डाला छठ की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ