नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के कार्यालय पर शनिवार को अध्यक्ष सीतामनी एवं अधिशासी अधिकारी डा. अनुपम सिंह ने नगर पंचायत के कर्मचारियों को साफ सफाई का निर्देश दिया। साथ ही गौशाला के लिये धान का पुवाल एकत्र किये जाने का भी निर्देश दिया गया। दीपावली पर मिट्टी के दीये का उपयोग करने और पटाखे नहीं फोड़ने का संकल्प लिया गया। सभी कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, सभासद डीपी पाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह, लिपिक हरेंद्र कुमार बिंद, नहर यादव, रवींद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ