नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शिशु वर्ग में आस्था जायसवाल एवं गुंजन कनौजिया, बाल वर्ग में साक्षी यादव और किशोर वर्ग में सिमरन वि·ाकर्मा एवं मुस्कान गौड़ प्रथम और शिशु वर्ग में मानवी विश्वकर्मा, अंशिका राजभर एवं कृति पाल, बाल वर्ग में दिशा सोनी तथा किशोर वर्ग में शिवशिवांगी मौर्य, रिया कन्नौजिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिशु वर्ग में सृष्टि उपाध्याय आर्या पाल, सोनाक्षी प्रजापति, जानवी सोनकर, बाल वर्ग में श्रद्धा साहू, तृषा जायसवाल तथा किशोर वर्ग में निलनी सिंह, नव्या गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गुप्त ने बच्चों को पुरस्कृत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश ने बच्चों को शुभकामनाएं प्रदान की। प्रतीक्षा राय एवं सीमा सिंह चौहान ने निर्णायक की भूमिका निभायी।
%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg) |
Ad |
 |
Advt. |
 |
Advt.
|
0 टिप्पणियाँ