जौनपुर: भागवत कथा के पूर्व निकली कलश यात्रा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र के रंगवा गांव निवासी धीरज कुमार सिंह के आवास पर मंगलवार के दिन से सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसके मुख्य कथा वाचक शांतनु महाराज है। कथा का समापन चार दिसंबर को होगा। कथा आयोजन के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा रंगवा गांव से होकर चौजीतपुर,भैसाही, दयाकापुरा होते हुए वापस उनके आवास पर समाप्त हुआ। जिसमे महिलाए अपने सिर पर भव्य कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाए शामिल थी। इस मौके पर सुभाष मिश्र,अरु ण कुमार सिंह,राम बहादुर सिंह,सुशील तिवारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent