जौनपुर: दर्शनार्थियों से भरा वाहन पलटा,एक की मौत पांच घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिंगरामऊ जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के तुरकौली गाँव स्थित फोरलेन किनारे अनियंत्रित होकर दर्शनार्थियों से भरी एक सफारी गाड़ी खाई में पलटने से एक दशर््ानार्थी की मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां डाक्टर द्वारा जांच पड़ताल के बाद एक दशर््ानार्थी अभिनव पाठक पुत्र अरविंद पाठक निवासी सबसुखपुर थाना कोतवाली लम्भुआ को मृत घोषित कर दिया,और अन्य पांचों दशर््ानार्थी अभिषेक पाठक,अजय गुप्ता,धर्मेन्द्र कुमार, संतोष कुमार और प्रिंस कुमार की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताते चले कि सफारी गाड़ी सवार सभी दशर््ानार्थी एनसीसी लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी बताएं जा रहे हैं जो वाराणसी काशी से दशर््ान कर वापस सुल्तानपुर जा रहे थे कि सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के तुरकौली गाँव स्थित फोरलेन किनारे खाई में उनकी सफखरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |

%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)
