जौनपुर: फांसी लगा युवती ने की आत्महत्या | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक जौनपुर। सतमेसरा गांव में रविवार रात घर के पास पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर युवती ने आत्महत्या कर ली। मध्य रात्रि बल्ब जलाने उठे पिता को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने शोर मचाया। परिवारीजन व पास पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। पिता ने प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार सतमेसरा निवासी अखिलेश यादव की 20 वर्षीया पुत्री अर्चना यादव जो बीए द्वितीय वर्ष की कूबा महाविद्यालय की छात्रा थी। रविवार रात परिजन जब सो गए तो वह घर के पास स्थित पकड़ी के पेड़ की डाल से दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होंगी।

%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)