जौनपुर: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सई गोमती संगम के किनारे लगता है त्रिमुहानी का मेला
सिरकोनी जौनपुर। गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस में वर्णित पंक्ति सई उतरि गोमती नहाए, चौथे दिवस अवधपुर आए। राजेपुर स्थित पवित्र सई - गोमती नदी के संगम स्थल का आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होना सिद्ध करता है। क्षेत्र के आदि गंगा गोमती तथा सई नदी के संगम स्थल राजेपुर रामे·ारम धाम पर सोमवार की तड़के सुबह से हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर भगवान रामे·ारम का जलार्चन कर दशर््ान पूजन किया। इस अवसर पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले में काफी भीड़ रही। लोग सुबह दशर््ान पूजन तो दोपहर के बाद मेले का लुफ्त उठाते नजर आए । मेले में जहां महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन के सामान खरीदने में दिलचस्पी लिया। वही बड़े बुजुर्गों ने गृहस्थी के समान के अलावा मेले का मशहूर रेवड़ा तथा भेड़ के बाल का कम्बल खरीदा। बच्चो ने खिलौने खरीदे। मेले में लगे झूले चरखो का भी महिलाओं ने आंनद लिया। मेले में आस पास के गांवों के लोगों के अलावा अन्य जनपदों के लोगों ने भी स्नान कर दशर््ान पूजन किया। सुरक्षा की दृष्टि से जलालपुर थानाध्यक्ष राजेश यादव अपने हमराहियों के साथ लगातार मेले में चक्रमण करते रहे। उन्होंने कई मनबढ़ों को हुड़दंग मचाने पर पकड़ कर बैठाया। अन्य थानों से आयी पुलिस भी सक्रिय रही।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |