जौनपुर: भतीजे संग फरार हुई विवाहिता | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के एक गांव की 35 वर्षीय महिला अपने सगे 20 वर्षीय भतीजे के साथ घर छोड़ कर भाग गयी। वह दो बच्चो की माँ है। घर से भागते हुए अपने छोटे बच्चे को साथ लेकर गयी। उक्त महिला का अपने जेठ के लड़के से कई वर्षों से सम्बन्ध चल रहा था। परिवार के लोग इस बात को जान गए थे।इसे लेकर पंचायत भी हुई थी।उसके बाद भी महिला अपने हरकतों से बाज नही आ रही थी। कई बार पति ने उसे मारा पीटा भी था। दोनों का इश्क का भूत ऐसा चढ़ा की दोनो परिवार के लोगों की नजर बचाकर मंगलवार को भाग निकले।दोनो की काफी खोजबीन चल रही है।उनका कही अभी तक पता नही चल सका है। मामले को लेकर काफी चर्चा है।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent