नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। क्षेत्र के हौज गांव के पंचायत भवन के निर्माणाधीन चहरदीवारी को गांव कुछ महिलाओं ने बुधवार को गिरा कर क्षतिग्रस्त कर दिया।वे ग्रामप्रधान के ऊपर दुर्गा देवी के स्थापना स्थल को कब्जा करने का आरोप लग रही है। ऊक्त गांव की महिलाओं का कहना है कि उक्त जगह पर पिछले 23 वर्षों से नवरात्रि में दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित की जाती है।इतने वर्षों से इस स्थान पर लोग माँ की पूजा अर्चना करते चले आ रहे हैं। अचानक ग्राम प्रधान चंदन चौहान ऊक्त जमीन को घेरने लगे। जबकि पूर्व प्रधान भृगुनाथ चौहान ने कभी भी इस जमीन को गांव के लोगों की भावना को देखते हुए घेरा नही।महिलाएं इस चहरदीवारी के बनाए जाने को लेकर काफी आक्रोशित है। उन्होंने ऊक्त चहरदीवारी को कई रद्दा तोड़ कर गिरा दिया। हालांकि पूरी बाउंड्री नही तोड़ा। गांव के कुछ लोगों के समझाने पर महिलाओं का गुस्सा शांत तो हो गया परन्तु मामला काफी गर्म है। दूसरी तरफ प्रधान चंदन चौहान का कहना है कि सरकारी कार्य है उसको किया जा रहा है। कुछ लोगो के चढ़ाने बढ़ाने से महिलाएं इस प्रकार का कार्य कर दी। हालांकि वे अब शांत है। चहरदीवारी का काम शुरू हो गया है।
 |
AD |
%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg) |
Ad |
 |
Advt.
|
0 टिप्पणियाँ