जौनपुर: बलुआघाट में मजलिसे बरसी 9 व 10 को | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के बलुआघाट स्थित हाजी मोहम्मद अली खां के इमामबाड़े में गुरूवार को रात्रि सात बजे मजलिसे बरसी मरहूम प्रो.नजमुल हसन होगी। मजलिस को खेताब करेंगें मौलाना वसी हसन खां वसीका अरबी कॉलेज फैजाबाद। पेशखानी मेंहदी मिर्जापुर, हसन फतेहपुरी क रेगें। सोजखानी सैयद गौहर अली जैदी व उनके हमनवां पढेगें। बाद खत्म मजलिस अंजुमन मासूमिया सिपाह नौहा मातम व सीनाजनी करेगी। वहीं शुक्रवार को मजलिसे बरसी मरहूम हाजी शेख अनवार हसन रात्रि साढ़े सात बजे शुरू होगी। जिसको खेताब करेगें मौलाना जहीन हैदर दिलकश गाजीपुरी। सोजखानी समर रजा व उनके हमनवां पढे़गें। पेशखानी वहदत व इरफान जौनपुरी करेगें। बाद खत्म मजलिस अंजुमन हुसैनिया बलुआघाट नौहाखानी व सीनाजनी करेगी।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent