जौनपुर: आशुतोष बने जेसीआई के नये अध्यक्ष | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर के निवर्तमान अध्यक्ष और चुनाव अधिकारी डॉ. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में तथा संस्था अध्यक्ष दिलीप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार की शाम नगर के एक होटल में 2024 के अध्यक्ष के चयन के लिये एक चुनाव/चयन प्रकिया का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ सर्वप्रथम संस्था उपाध्यक्ष सौरभ बरनवाल द्वारा आस्था पाठ करके किया गया। सर्वप्रथम पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, आलोक सेठ, पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, केके जायसवाल, राकेश जायसवाल, धर्मेन्द्र सेठ, गौरव सेठ, संजय बैंकर, रत्नेश गुप्ता ने उस चयन प्रकिया के विशेष में विस्तार से बताया। चुनाव अधिकारी डा. संदीप पाण्डेय ने इस प्रक्रिया के नियमों को बताया। सभी पूर्व अध्यक्षों और संस्था सदस्यों की उपस्थिति में संस्था के सदस्य आशुतोष जायसवाल को 2024 के लिये सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुनाव गया। इसके पश्चात नवचयनित अध्यक्ष ने अपने 2024 की सम्पूर्ण कार्ययोजना सभी के समक्ष प्रस्तुत किया और यह वि·ाास दिलाया कि आने वाला यह कार्यकाल एक स्वर्णिम काल की तरह जाना जायेगा। सदन में उपस्थित सभी लोगों ने माला पहनाकर नये अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल का भरपूर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नीरज श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल जायसवाल, हाफिज शाह, संतोष अग्रहरि, अजयनाथ जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, विशाल तिवारी, सर्वेश जायसवाल, अजय गुप्ता, डॉ. आनन्द प्रकाश, दिलीप जायसवाल, शिवेन्द्र सेठ, प्रदीप सिंह, भरत सेठ, अंजनी प्रजापति, सरदार रंजीत सिंह सोनू, अभिषेक अग्रहरि, संदीप जायसवाल, अभिषेक बैंकर आदि उपस्थित रहे। संचालन संस्था सचिव आकाश केसरवानी ने किया।

%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20A%20to%20Z%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%8F%E0%A4%A1%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
