नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार ने सोमवार को उपकेंद्र और दुर्गापूजा पंडाल का निरीक्षण किया। उन्होंने आपूर्ति व्यवस्था देखी। साथ ही हर हाल में निर्बाध सप्लाई देने का अधिकारियों को निर्देश दिया। एमडी पहले बेनियाबाग उपकेंद्र पहुंचे।
स्विच यार्ड का निरीक्षण किया। लागशीट और उपकरण चेक किया। अधिशासी अभियंता नीरज पांडेय से राजस्व वसूली की जानकारी ली। लाइनलॉस कम करने का एसडीओ और जेई को निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने हथुआ मार्केट स्थित दुर्गापूजा पंडाल का निरीक्षण किया। यहां पूजा आयोजकों से आपूर्ति के बारे में जानकारी ली।
0 टिप्पणियाँ