जौनपुर: अंतराल दिवस पर रेहटी में हुई संगोष्ठी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जलालपुर जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक के रेहटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिशन शक्ति कार्यक्रम अंतर्गत अंतराल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अंतराल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे फैमिली वेलफेयर काउंसलर सरिता मौर्या ने अस्पताल में आयी महिलाओ को परिवार कल्याण से सम्बंधित परिवार नियोजन का परामशर््ा दिया,अनचाहे गर्भ से बचाव के लिये हर तीन महीने पर लगने वाले अंतरा इंजेक्शन के बारे में जानकारी दी गयी और सात महिलाओ को अंतरा इंजेक्शन लगाया गया। बाकि अन्य महिलाओ को गर्भनिरोधक गोलिया बांटी गयी। नारी सशक्तिकरण के साथ साथ लैंगिक असमानता से निपटने के उपाय बताये गये। इस अवसर पर डॉक्टर विनय सिंह, डॉक्टर प्रवीण कुमार, एचईओ राकेश चौबे, एलटी सुनील कुमार, स्वपन सिंह, आशुतोष सिंह मौजूद रहें।


%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20A%20to%20Z%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%8F%E0%A4%A1%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)