जौनपुर: महिलायें सहम कर नहीं बल्कि साहस से करें मुकाबला:सीएमओ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
बदलापुर जौनपुर। महिलाओं की सुरक्षा एंव सम्मान के लिए शासन द्वारा चलाए गये मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बद्लापुर में कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. संजय दुबे के संयोजकत्व में हुआ। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं तथा एएनएम,सीएचओ एवं अन्य महिला स्वास्थ्य कर्मियों में जागरूकता सम्बन्धी उपाय बताए। उन्होंने कहा समाज में यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करने या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दें। थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। कहा कि आज के परिवेश में महिलाएं किसी से कम नहीं डट कर साहस के साथ हर परिस्तिथियों का मुकाबला करंे। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. संजय दुबे ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. गौरव सिंह, डॉ. अरविंद पाण्डेय, डॉ. कोविदेन्द्र त्रिपाठी , राकेश कुमार मौर्य रमाकांत वि·ाकर्मा, डॉ. लकी शुक्ला, सुभाष मौर्य, आरके पांडेय, मयंक चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।