जौनपुर: दुर्गा माता का दर्शन करने परिवार संग पहुंचे ड़ा. अंजना सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बदलापुर। नगर पंचायत स्थित सब्जी मंडी सरोखनपुर में संचालित पंचधाम दुर्गा पूजा समिति में मंगलवार को तिलकधारी कालेज जौनपुर की असिस्टेंट प्रोफेसर व महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय हिन्दू भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डा. अंजना सिंह पत्नी डा. रमेश चन्द्र सिंह के साथ आरती कार्यक्रम में परिवार संग पहुंचे माँ दुर्गा का आशीर्वाद लिया साथ ही मत्था टेक कर उपस्थित जनों को विश्वास दिलाया कि माता की कृपा सब पर बनी रहे। हम आशीर्वाद लेने हेतु पुनः अगले सत्र में आएंगे।
डॉक्टर दम्पति ने पँचधाम दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों का समाजसेवी कृपा शंकर निगम के संयोजकत्व में परिचय प्राप्त किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रसाद स्वरूप आर्थिक सहयोग किया। इस अवसर पर सत्य प्रकाश लूलू, सत्यम मोदनवाल, शुभम जायसवाल, संतोष यादव, मुन्ना यादव, सहित अन्य रहे।
![]() |
Advt. |