नया सवेरा नेटवर्क
- चार की मौत, आठ घायल
बलिया। जिले में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है और आठ लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो पलटने से हुआ है। हादसे में सभी जवान गंवाने वाले सभी टेंपो में सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। मृतकों की पहचान कर रही है।
पुलिस ने बताया कि घटना बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर गांव की है और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी एस आनंद ने बताया कि घटना के समय टेंपो चिलकहर गांव के पास खड़ा था और तभी एक अन्य अज्ञात वाहन उससे जा टकराया। टेंपो में 12 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Ad |
0 टिप्पणियाँ