जौनपुर: अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा व्रत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
देवालयों में माता गौरी व शिवजी का हुआ पूजन
मछलीशहर जौनपुर। स्थानीय नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हरितालिका तीज के अवसर पर जगह जगह सुहागिन महिलाओं और युवतियों द्वारा माता गौरी और भगवान शिवजी का विधि विधान से पूजन कर अखंड सौभाग्य के लिए मन्नते मांगी। इस दौरान महिलाएं सुबह से ही निराजल व्रत धारण करने के बाद घर से सोलहो सिंगार कर देवालयो में पहुंचकर पूरे विधि-विधान से माता गौरी और आदि शक्ति महादेव का पूजन की। पूजन के लिए महिलाएं अपने हाथों में घर से पूजन की थाली सजाकर लाई थी।आपको बता दे कि भादो मास के शुक्ल पक्ष के तृतीया के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के लम्बी उम्र के लिए हरतालिका तीज का निराला व्रत धारण करती है। जिसके बाद शाम को देवालयों में जाकर माता गौरी और भगवान शिवजी जी का पूजन करती है। अगले दिन सुबह गोट बनाकर एक दूसरे को कहानियां सुनाने के बाद पारण करती है।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |