जौनपुर: नगर पंचायत में निकाली गई कलश व तिरंगा यात्रा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में नगर पंचायत गौराबादशापुर में चेयरमैन सीतामनी व दिनेश सोनकर की उपस्थिति में भाजपा नेता उमेश सिंह के नेतृत्व में अमृत कलश के साथ तिरंगा रैली निकाली गयी। जिसमें नगर पंचायत वासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। नागरिकों ने अमृत कलश में अपने घरों की मिट्टी एवं चावल दिया। कलश तिरंगा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए कुकहां मोड़ पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ। जहां चेयरमैन सीतामनी व दिनेश सोनकर ने पंचप्रण की शपथ नगरवासियों के साथ लिया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम वि·ाकर्मा, विकास सिंह, अजीत सोनकर, अजीत चौहान, सभासद जितेन्द्र कुमार, अतीक अहमद, अमीक अहमद, सलाहुद्दीन, मो. आसिफ, अमन कुमार, अजीत वि·ाकर्मा, तौफिक अहमद, शीशवंश सिंह, सन्नी गुप्ता, मनीष, छंगन लाल, डीपी पाल, सिकंदर यादव, मनोज के साथ ही नगर पंचायत कर्मचारी रविन्द्र यादव, विपिन सोनकर, अवनीश सिंह आदि रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |