जौनपुर: छात्राओं पर फब्तियां कस रहा मनचला गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। चौराहे के बगल पिलकिछा रोड पर स्कूल आने -जाने वाली छात्राओं व महिलाओं पर फिब्तयां कसने वाले मनचला को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसका चलान न्यायालय भेज दिया गया। उक्त मार्ग पर राह चलती छात्राओं व महिलाओं पर फब्तियां कसने का मामला पुलिस तक कई बार पहुंच चुका था। जब तक पुलिस दबिश को पहुंचती मनचला फरार हो जाता था। मंगलवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे राह चलती महिला पर फब्तियां कसते समय ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम फुन्नन गौतम निवासी नकबी पिलकिछा बताया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent