नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता जनता का साथी बनेंगे, दु:ख-सुख में साथ खड़े होंगे तभी वह हमसे जुड़ेगी।
वह शनिवार को परेड कोठी स्थित शुभ लग्नम बैंक्वेट हॉल में पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के दो दिवसीय वैचारिक मंथन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थीं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सभी बूथ कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए।
तभी बूथ कार्यकर्ता गरीब व वंचित जनता का सही ढंग से सहयोग कर पाएंगे। अनुप्रिया ने कहा कि प्रशिक्षण से नए साथियों को पार्टी के इतिहास, त्याग, विचारधारा और यात्रा की जानकारी मिलती है पार्टी के प्रति सम्मान बढ़ता है। प्रशिक्षण से ही हमारे अंदर अनुशासन आता है।
0 टिप्पणियाँ