नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। ठाकुरगंज की फातिमा कॉलोनी में रविवार रात मो. रेहान (15) संदिग्ध हालत में मोबाइल टॉवर से नीचे गिर गया। गम्भीर रूप से घायल रेहान को इलाज के लिए परिवार वाले केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
हुसैनाबाद फातिमा कॉलोनी निवासी शब्बीर का बेटा रेयान छठी का छात्र था। घर से सटा हुआ रईस का प्लॉट है, जिसमें मोबाइल टॉवर लगा हुआ है। रात करीब 9:30 बजे शब्बीर को बेटे के मोबाइल टॉवर से गिरने का पता चला। बदहवास हालत में शब्बीर मौके पर पहुंचे। बेटे को गोद में उठाकर केजीएमयू के लिए दौड़ लगा दी। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टरों ने रेयान की मौत होने की पुष्टि कर दी। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय ने बताया कि शब्बीर ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। जांच में मोबाइल टॉवर पर चढ़ते वक्त पैर फिसलने से रेयान के गिरने का अंदेशा है।
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ