डोम्बिवली में 4 मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
ठाणे। डोंबिवली इलाके में बीते शुक्रवार शाम करीब 5:40 बजे एक चार मंजिला बिल्डिंग ‘आदिनारायण भुवन’ ढह गई। इसके मलबे से दो लोगों का शव बरामद हुआ है, जबकि 3 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। इसके साथ ही रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन को फिर शुरू किया है। जानकारी दें कल्याण डोंबिवली नगर निगम ने इस बिल्डिंग को पहले ही खतरनाक करार दिया था। वहीं इस बिल्डिंग में 44 परिवार रहते थे। बीते गुरुवार को ही इसका कुछ हिस्सा ढह गया था।
मामले पर डोंबिवली नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि, बीते शुक्रवार 15 सितंबर की शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर इमारत गिर गई, जिसके बाद खोज और बचाव दलों ने कुछ समय बाद मलबे से सूरज बिरजा लोद्या (55) का शव निकाला। वहीं रात करीब सवा नौ बजे 54 वर्षीय दीप्ति सुनील लोद्या को मलबे से जीवित निकाला गया और उसे एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |