नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष ठोंचक, डीएसपी हुमायूं भट्ट और जवान की स्मृति में कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार की शाम शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय से चौक स्थित ऐतिहासिक नीम का पेड़ शहीद स्थल तक पैदल मार्च निकाला गया। कांग्रेसियों ने आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए।
शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा हुई। सुरेश यादव, उज्वल शुक्ला, किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी, रघुनाथ द्विवेदी, हसीब अहमद, हरिकेश त्रिपाठी, लाल सिंह पटेल, मनोज पासी, प्रेमचंद यादव, छोटेलाल पटेल, रईस अहमद, सहजादुल हक, सुनील यादव, रोहित कुशवाहा, शीश अहमद, बलवंत राव, हलीम अंसारी, राम मनोरथ सरोज, नफीस अहमद, जिया उबैद, भोले सिंह, अरशद अली, डॉ. सत्या पांडेय, अनूप सिंह, विनय पांडेय, इरशाद उल्ला आदि मौजूद रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ