जौनपुर: छात्रों ने बताई 2047 में कैसी होगी भारत की तस्वीर | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: छात्रों ने बताई 2047 में कैसी होगी भारत की तस्वीर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

क्रांतितीर्थ श्रृंखला में हुई 'टेक्नोस्पीक' प्रतियोगिता 

सिंगरामऊ जौनपुर। राजाहरपाल सिंह पीजी कॉलेज में सोवार को आयोजित टेक्नोस्पीक प्रतियोगिता में 2047 में भारत की परिकल्पना कैसी होगी? इस सम्बन्ध में छात्रों ने अपने जो विचार सामने रखें, उसे जानकर गर्व होता है कि भावी पीढ़ी देश को किस स्थिति में देख रही है। प्रतियोगिता में  विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, उनका उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम के दौरान ही निर्णायक मंडल ने विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की। प्रतियोगिता में शिवानी शर्मा ने प्रथम, पूर्णिमा तिवारी ने द्वितीय तथा त्विशा उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ई. रवींद्र प्रताप सिंह और मुख्य वक्ता प्रो.जय कुमार मिश्रा के समक्ष छात्रों ने अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि ई. रवींद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गुमनाम शहीदों को याद करने और इतिहास में उन्हें उनका उचित स्थान दिलाने हेतु देश भर में आयोजित की जा रही क्रांतितीर्थ श्रृंखला के माध्यम से समाज में निश्चित ही एक बहुत ही सकारात्मक संदेश जा रहा है। कार्यक्रम में यूथ फॉर नेशन से जुड़े डॉ.श्याम बाबू एवं महाविद्यालय के सर्वेश कुमार दुबे समन्वयक की भूमिका में रहे। अंत में ब्राजेश प्रताप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। निर्णायक मंडल में डॉ. योगेश कुमार शर्मा (बी.एड), डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ.महेंद्र कुमार उपाध्याय, डॉ.अविनाश सिंह यादव,डॉ. राजीव कुमार त्रिपाठी रहे। 

*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ