जौनपुर: एक पखवाड़ा बाद भी नहीं बदला गया जला फीडर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

दूसरे फीडरो की आपूर्ति काट कुछ घंटे हो रही सप्लाई

खुटहन जौनपुर। विद्युत उपकेंद्र में संचालित चार फीडरों में रसूलपुर फीडर पखवाड़ा पूर्व जल गया था। पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी नया फीडर नहीं लगाया गया। जिसके चलते उपभोक्ताओं को विद्युत की समस्या को लेकर तमाम फजीहतें झेलनी पड़ रही है। फीडर चालू कराने को लेकर हाल ही में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपकेंद्र पर धरना प्रदशर््ान भी किया था। बावजूद इसके जिम्मेदारों के द्वारा उसे ठीक नहीं कराया गया। उपकेंद्र का रसूलपुर फीडर बीते 10 सितंबर को अचानक जल गया था। दो दिनों तक इससे सेवित दर्जनों गांवों में आपूर्ति पूरी तरह बंद रही। बाद में उपभोक्ताओं के विरोध करने पर अन्य तीन फीडरो से अलग अलग समय में बिजली काट दो चार घंटे के लिए रसूलपुर फीडर में सप्लाई की जाने लगी। उपभोक्ताओं को जिम्मेदारों के द्वारा अब बन जायेगा, तब बनेगा जैसा कोरा आ·ाासन मिलता रहा। पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी फीडर संचालित नहीं हो सका। जिसके चलते किसान,ब्यापारी,छात्र सभी परेशान हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विधायक रमेश सिंह से भी किया। तब पर भी आपूर्ति सही नहीं हो सकी। उमस भरी गर्मी के साथ किसानों की तैयार धान की फसल की सिंचाई अब बहुत जरूरी है। जो बाधित चल रही है। इस संबंध में जेई से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन नहीं उठा।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें