मुंबई: पुरुषोत्तम परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 151 जोड़ों ने किया महारुद्राभिषेक | #NayaSaveraNetwork


मुंबई: पुरुषोत्तम परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 151 जोड़ों ने किया महारुद्राभिषेक  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। पुरुषोत्तम परिवार द्वारा आज बोरीवली पूर्व के गोपालजी हेमराज स्कूल में महारुद्राभिषेक एवं महापूजा का भव्य आयोजन किया गया। भीमा देवी पीठ के गुरु नरेंद्र देव के आशीर्वाद से कार्यक्रम में 151 जोड़ों ने एक साथ महारुद्राभिषेक कर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। शाम 7 बजे तक चले कार्यक्रम में मुंबई के अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की। सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक सुनील राणे,विधायक मनीषा चौधरी, समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉक्टर किशोर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, समाजसेवी मानिकचंद यादव समेत अनेक गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पुरुषोत्तम परिवार की तरफ से कार्यक्रम के संयोजक आचार्य कन्हैया द्विवेदी, संयोजक पंडित अमृतलाल मिश्र  तथा पंडित विनोद तिवारी (पप्पू) ने आए हुए गणमान्य लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शिव भूषण शुक्ला ने किया।

*श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें