जौनपुर: भाजपा ने घोषणा पत्र में किये वादों को किया पूरा:राकेश | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सम्पर्क से समर्थन के कार्यक्रम की हुई समीक्षा बैठक
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने 30 मई से 15 जुलाई तक कार्यक्रम चलाया था जिसमे पार्टी के सभी स्तर के नेताओ ने जनता के बीच जा कर केंद्र की भाजपा के 9 साल में हुए कार्य के विषय में लोगो को बताया था। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी कार्यालय पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राकेश त्रिवेदी रहे। बैठक में महा जनसंपर्क अभियान की समीक्षा की गई। इस अभियान के तहत भाजपा के सभी प्रमुख नेताओं ने जिले भर में कार्यक्रम किए। बैठक में आगामी पार्टी के कार्यक्रम पर चर्चा की गई और रणनीति बनाई गई। मुख्य अतिथि डॉ राकेश त्रिवेदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा विगत 9 साल में किए गए कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा। अभी तीन दिन के लिये सम्पर्क करने की तिथि बढ़ाई गई है इसमें पूरी तन्मयता से लगकर कार्यक्रम को सफल बनाये। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र के साथ गरीब कल्याण, सेवा और सुशासन नरेंद्र मोदी सरकार की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को नई दिशा दी और देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया। संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, संदीप सरोज, संतोष सिंह, उमाशंकर सिंह, समस्त मंडल अध्यक्ष के साथ सभी मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
![]() |
Advt. |