जौनपुर: पौधरोपण अभियान को उत्सव के रूप में मनायें:डीएम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
52 लाख 13 हजार 6 सौ 80 पौधे लगाने का है लक्ष्य
सरकारी कर्मचारियों को एक एक पौधे लगाने का निर्देश
जौनपुर। प्रदेश में इस बार पौधरोपड़ अभियान के तहत कुल 35 करोड़ पौधे लगायें जायेंगे। 22 जुलाई को 30 करोड़ एवं 15 अगस्त को 5 करोड़ पौधे लगाये जाने है। शासन द्वारा पौधरोपड़ अभियान को उत्सव को रूप में मनायें जाने के निर्देश दिये गये है। जनपद को 52 लाख 13 हजार 6 सौ 80 पौधे लगाये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसके सन्दर्भ में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के द्वारा लगातार अधीनस्थों के साथ बैठक कर निर्देश देने के साथ-साथ की गयी तैयारियों की समीक्षा भी की जा रही है। उन्होंने विभागों को निर्देश दिया है कि पौधरोपड़ के सम्बन्ध में आवश्यक तैयारियों पूर्ण कर ले, इस अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने बताया है कि इस बार सभी सरकारी कर्मचारी भी 1-1 पौधे लगायेंगे जिसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को तैयारी करने के निर्देश दिये गये है। डीएफओ को निर्देश दिया है कि पौधों की शत-प्रतिशत जियो टैगिंग की जाये। इस कार्यक्रम की निगरानी के लिए शासन के द्वारा नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये गये है। जनपद को सेक्टर व जोन में विभाजित कर सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की व्यवस्था की गई है।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |