मुंबई: कांग्रेसी नेता कमलाकांत त्रिपाठी के जन्मदिन पर स्नेह सम्मेलन | #NayaSaveraNetwork


मुंबई: कांग्रेसी नेता कमलाकांत त्रिपाठी के जन्मदिन पर स्नेह सम्मेलन  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। प्रसिद्ध समाजसेवी तथा उत्तर मुंबई कांग्रेस के महासचिव कमलाकांत त्रिपाठी के जन्मदिन के अवसर पर दहिसर स्थित भारतीय सद्विचार मंच समाज कल्याण केन्द्र में स्नेह मिलन समारोह का उत्कृष्ट आयोजन किया गया। इस आयोजन में मीरा रोड , भाईंदर सहित ठाणे और मुंबई के समाजसेवा, राजनीति , व्यवसाय जगत, मीडिया जगत के दिग्गजों ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराते हुए आयोजन को अति विशिष्ट बना दिया। स्नेह सम्मेलन के इस आयोजन से पूर्व रुद्राभिषेक का भव्य और दिव्य अनुष्ठान हुआ। तदुपरांत स्नेह मिलन अवसर पर हुए  विशिष्ट कार्यक्रम में भारतीय सद्विचार मंच के संस्थापक डॉक्टर राधेश्याम तिवारी, अध्यक्ष डॉक्टर शिवश्याम तिवारी, इंद्रमणि दूबे, वरिष्ठ पत्रकार लेखक अमित मिश्रा, डॉक्टर किशोर सिंह, प्रदीप चौबे, बी. एम. गुप्ता, मनोज चतुर्वेदी, गणेश प्रसाद पांडे, सुभाष दूबे, एडवोकेट शिशिर पांडे, कृष्णा मिश्रा,आदर्श तिवारी, नागेंद्र मिश्रा, रत्नेश दूबे, जितेंद्र चौबे, राजीव मिश्रा, विश्वजीत हप्पे, अखिलेश राय तथा पंकज त्रिपाठी सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।  इन सभी अतिथियों ने कमलाकांत त्रिपाठी को भविष्य में अत्यधिक प्रगति और उत्तम स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 

आयोजन का उत्कृष्ट संचालन बी.पी. मिश्रा ने किया।अंत में सत्कार मूर्ति कमलाकांत त्रिपाठी ने सभी गणमान्य लोगों की उपस्थिति को नमन करते हुए सबका आभार माना।

*अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उ.प्र. पूर्वी के महासचिव राकेश कुमार श्रीवास्तव की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*डी.डी. मेट्रो न्यू दिल्ली के पूर्व संवाददाता, पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*जौनपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी नरेंद्र राजपूत की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें